अमृतपुर फर्रुखाबाद| थाना राजेपुर क्षेत्र के डबरी तिराहे के निकट एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव अमैयापुर निवासी नीरज पुत्र रामशरन उम्र 23 बर्ष अपने गांव से ट्राली में गन्ना भरकर रुपापुर चीनी मिल लगभग समय 2:30 बजे जा रहा था तभी शाहजहांपुर की तरफ से आ रहे। अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई और युवक गंभीर रूप से घायल हो गया थाना अध्यक्ष को सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुचा तत्काल ही घायल अवस्था में नीरज को प्राइवेट वाहन से लोहिया अस्पताल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान नीरज की मौत हो गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रक चालक मोहम्मद खान पुत्र नियामद खान निवासी मौहला नया बांस कस्बा व थाना बैर जिला भरतपुर राजस्थान को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान ट्रक चालक ने बताया कि कोहरे में ट्रैक्टर ट्राली नहीं देख पाया थाना अध्यक्ष ने बताया तहरीर मिलने पर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी वही मृतक की पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है
चीनी मिल गन्ना लेकर जा रहे किसान के टैक्टर ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर अस्पताल में मृत घोषित


