घने कोहरे में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा

0
42

दो अलग-अलग स्थानों पर कई वाहन टकराए, यातायात बाधित

ग्रेटर नोएडा। घने कोहरे के चलते ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे हो गए। कम दृश्यता के कारण एक्सप्रेसवे पर दो अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की आपसी टक्कर हुई, जिससे कुछ देर के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
जानकारी के अनुसार, चक्रसेनपुर फ्लाईओवर पर पहले हादसे में तीन वाहन आपस में टकरा गए, जबकि इसके कुछ दूरी पर स्थित समाधिपुर फ्लाईओवर के पास कोहरे के कारण करीब एक दर्जन वाहन एक-दूसरे से भिड़ गए। अचानक हुए हादसों से एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। राहत की बात यह रही कि इन हादसों में किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि कुछ वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि घने कोहरे के दौरान धीमी गति से वाहन चलाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और फॉग लाइट का प्रयोग करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here