श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो ट्राला से भिड़ी, तीन की मौत, आठ घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

0
163

अयोध्या| पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कल्याण भदरसा के पास प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार की भोर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। भोर लगभग 5 बजे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्राला में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही दो महिलाओं समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज निवासी चित्रसेन पटेल (50) अपने परिवार के 10 सदस्यों के साथ रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आ रहे थे। सभी लोग बुधवार को बोलेरो से रीवा से निकले थे। गुरुवार भोर में जब वाहन कल्याण भदरसा के पास पहुँचा, तभी अचानक चालक राम यश मिश्रा (50) को झपकी आ गई और बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राला से सीधे भिड़ गई।हादसे में चित्रसेन पटेल की बेटी अंकिता पटेल (25),
महेंद्र मणि पटेल की पत्नी मीराबाई (25) तथा
चालक राम यश मिश्रा (50)
की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों में चित्रसेन पटेल खुद, उनकी पत्नी चंद्रकला (45), बेटा तनुज पटेल (20),दीपक कुमार पटेल (35),
कुसुम (35) पत्नी सरोज मणि पटेल,उनका बेटा आशीष पटेल (23),हरिकेश का 5 वर्षीय बेटा शिवांश पटेल,और उसकी पत्नी शशि पटेल (30) शामिल है।सभी घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।सूचना मिलते ही पूराकलंदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची। प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल ने तत्काल तीन एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। अस्पताल में सभी का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्राला और बोलेरो दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को निर्देश दिया कि घायलों को हरसंभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाए और मृतकों के परिजनों को हर प्रकार की आवश्यक सहायता प्रदान की जाए।हाईवे पर इस दर्दनाक हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि अस्पताल में घायल परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here