36 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

इटावा हाईवे पर पिकअप-बाडक टक्कर. दो घायलः अनियंत्रित बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, एक रेफर

Must read

शाहनबाज
मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद

इटावा-बरेली हाईवे पर पासिंगपर के पास एक पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में अनियंत्रित हुई बाइक ने सामने से आ रही दूसरी बाइक को टक्कर मार दी. जिससे उस पर सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 1 12 और डायल 108 की टीमें मौके पर पहुंचीं
घायलों की पहचान मुरास कन्हिया गांव निवासी छोटे लाल के 1 4 वर्षीय पुत्र आदित्य राजपूत और उनके जीजा हरिओम पुत्र रामदास के रूप में हुई है। वे दोनो फिरोजाबाद जनपद के ऐका थाना क्षेत्र स्थित नगला तुला गांव में हरिओम के घर जा रहे थे। पिकअप की टक्कर से अनियंत्रित हई बाइक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों जीजा-साले घायल हों गए।
मौके पर पहंची डायल 1 12 टीम ने डायल 108 की मदद से घायलों को सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा। ड्यूटी पर तैनात डॉ. जितंद्र यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद आदित्य राजपूत को जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया रेफर कर दिया। हरिओम का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक टक्कर में शामिल दूसरी बाइक के सवार को भी हल्की चोटें आर्ई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article