35 C
Lucknow
Monday, April 13, 2026

मौत का तांडव: बारात से लौटती बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 6 की दर्दनाक मौत

Must read

हापुड़
धौलाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बारात से लौट रही एक बस और तेज रफ्तार ट्रक की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। मृतक सभी गाजियाबाद के डासना इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब इकराम कुरैशी के बेटे की बारात गुलावठी से लौट रही थी। अचानक सामने से आ रहे ट्रक से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस ट्रक के नीचे जा घुसी और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए।

टक्कर के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। हाईड्रा मशीन की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

इस दर्दनाक हादसे में सोनू, यूसुफ, अख्तर, यूनुस, मुन्ना और बस चालक अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 13 घायल यात्रियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

इस घटना से पहले रविवार शाम अलीगढ़ में भी एक सड़क हादसा हुआ था। सिकंदरपुर नहर के पास एक ऑटो और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

लगातार हो रहे सड़क हादसों ने प्रशासन और आम लोगों दोनों के लिए चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोग सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article