32.4 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, टक्कर के बाद कार में लगी आग

Must read

लखनऊ: राजधानी के विभूतिखंड क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पिकअप भवन के सामने तेज रफ्तार कार अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कुछ ही देर में कार में आग लग गई।
कार सवारों ने कूदकर बचाई जान
हादसे के बाद कार में बैठे लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कार से कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में कार धू-धू कर जलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से कार को काफी नुकसान पहुंचा है।
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह कार की तेज रफ्तार बताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article