जालौन।जिले के कोंच क्षेत्र स्थित नारायण फिलिंग स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार अचानक पेट्रोल पम्प परिसर में घुस गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार तेज गति से आती है और नियंत्रण खोते हुए पम्प परिसर में घुस जाती है।
हादसे के दौरान पम्प पर मौजूद कर्मचारी और ग्राहक जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। यदि कार सीधे फ्यूल डिस्पेंसर या टैंक से टकराती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था। चालक से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।
पेट्रोल पम्प में जा घुसी तेज रफ्तार कार, बड़ा हादसा टला


