ब्रेंट क्रूड 108 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचा, ऊर्जा बाजार में बढ़ी चिंता
नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध के बीच वैश्विक ऊर्जा बाजार में बड़ा उछाल देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ते हुए 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिससे दुनियाभर के बाजारों में चिंता बढ़ गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेट क्रूड की कीमत बढ़कर करीब 108.77 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है। विशेषज्ञों के अनुसार यह 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त मानी जा रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यूनाइटेड स्टेट्स , इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ रहा है। इसके साथ ही रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्राइट ऑफ़ होरमुझ में जहाजों की आवाजाही लगभग ठप होने की खबरों ने बाजार में अस्थिरता और बढ़ा दी है।
रिपोर्टों के मुताबिक ईरानी बल इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं, जिससे तेल आपूर्ति पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी जलमार्ग से होकर गुजरता है।
ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मध्य-पूर्व में तनाव इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है, जिसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के पार, मध्य-पूर्व युद्ध का वैश्विक असर


