अवैध पटाखों का भंडाफोड़ आठ लाख के विस्फोटक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

0
63

त्योहार से पहले लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस का सख्त संदेश: अवैध कारोबार पर जीरो टॉलरेंस

लखनऊ| राजधानी लखनऊ की गोसाईगंज पुलिस ने दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से 1100 किलो अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक गोदाम में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किया जा रहा है। इस पर एसएचओ गोसाईगंज के नेतृत्व में छापा मारा गया, जिसमें भारी मात्रा में बम, रॉकेट, अनार, फुलझड़ी और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
पुलिस के मुताबिक, बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये है। आरोपी की पहचान हसीब के रूप में हुई है, जिसने पूछताछ में बताया कि वह दीपावली पर इन पटाखों की अवैध बिक्री करने की तैयारी में था।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि मामला विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 5/9B के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि ऐसे अवैध कारोबार पर “ज़ीरो टॉलरेंस नीति” के तहत कार्यवाही जारी रहेगी।
गांव में यह खबर फैलते ही दहशत फैल गई, क्योंकि गोदाम आवासीय इलाके में बना हुआ था।
स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि अगर समय रहते कार्रवाई न होती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here