– मुन्नवरपुर चौकी की पूरी टीम निलंबित, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पर भी गाज
अमरोहा।पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने अवैध खनन की शिकायत मिलने के बाद मुन्नवरपुर चौकी की पूरी टीम को सस्पेंड कर दी है। कार्रवाई के तहत चौकी प्रभारी सहित कुल छह पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, अवैध खनन के मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। एसपी अमित आनंद ने कहा कि जांच में यह पाया गया कि मुन्नवरपुर चौकी का स्टाफ अपनी जिम्मेदारियों का ठीक से पालन नहीं कर रहा था। इस कारण चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार को भी हटाया गया है।
एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से अन्य थानों और चौकियों के कर्मचारियों को भी अपनी कार्यशैली सुधारने का संदेश जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि आगे भी अवैध खनन और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी और किसी भी लापरवाही को तुरंत गंभीरता से लिया जाएगा।




