फर्रुखाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रामलाल कॉलोनी, अंगूरी बाग में आयोजित “अलौकिक आत्मा एवं परमात्मा का दिव्य मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ जटवाड़ा, अंगूरी बाग सेवा केंद्र से हुआ, जहाँ परमपिता परमात्मा शिव की सुसज्जित झांकी को डोली में विराजमान किया गया कु. एकता बहन को सुंदर रथ में बैठाकर बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में शिव ध्वज और सिर पर पगड़ी बांधे ब्रह्मवत्स भाई-बहन बारातियों की भांति आनंदपूर्वक चलते रहे। यह अलौकिक बारात नगर में आकर्षण का केंद्र बनी रही।रामलाल कॉलोनी स्थित मुख्य सभास्थल पर मंचीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर सब-ज़ोन इंचार्ज राजयोगिनी बी.के. गिरिजा दीदी ने की तथा संयोजन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी बी.के. शोभा ने किया।
राजयोगिनी बी.के. गिरिजा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जब आत्मा परमात्म प्रेम में बंधती है, तब जीवन में असीम शक्ति, शांति और दिव्यता का संचार होता है। यह अलौकिक मिलन समाज को पवित्रता, संयम और श्रेष्ठ संस्कारों की दिशा देता है।राजयोगिनी बी.के. शोभा दीदी ने कहा कि यह अलौकिक विवाह आत्मा और परमात्मा के अटूट संबंध का प्रतीक है। यह समर्पण नारी शक्ति के जागरण, चरित्र निर्माण और आध्यात्मिक उत्थान का सशक्त संदेश देता है।






