लखनऊ| हुई उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में आवंटियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई है। परिषद ने एकमुश्त समाधान योजना (OTS) का प्रस्ताव पारित किया है, जिसके तहत दिवाली से पहले फ्लैट खरीदारों को 15% तक की छूट दी जाएगी।
यह योजना 2548 आवंटियों को लाभ पहुंचाएगी। इस योजना के तहत यदि खरीदार 50% राशि एकमुश्त जमा कर देते हैं, तो उन्हें फ्लैट का तत्काल कब्जा मिल जाएगा। शेष राशि वे अगले दस वर्षों में आसान किश्तों में चुका सकेंगे।
परिषद ने ब्याज दर को भी 11.5% से घटाकर 9% कर दिया है। यह योजना 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगी। शासन की मंजूरी मिलते ही यह योजना अमल में आ जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार यह कदम आवासीय योजनाओं में लंबित मामलों को सुलझाने और खरीदारों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।





