28.7 C
Lucknow
Saturday, February 28, 2026

फिटनेस वर्ल्ड के आतिश साध की फिटनेस ने मचाया धमाल

Must read

फर्रुखाबाद। शहर के युवाओं के बीच फिटनेस को लेकर बढ़ते क्रेज के बीच फिटनेस वर्ल्ड के आतिश साध इन दिनों चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। अपनी दमदार बॉडी, अनुशासित दिनचर्या और मेहनत के दम पर उन्होंने जिले में फिटनेस को नई पहचान दी है।
आतिश साध रोजाना कड़ी ट्रेनिंग, संतुलित डाइट और नियमित वर्कआउट के जरिए युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। उनका मानना है कि फिटनेस केवल शरीर बनाने तक सीमित नहीं, बल्कि यह मानसिक मजबूती और सकारात्मक जीवनशैली की कुंजी है।
फर्रुखाबाद में जिम संस्कृति को बढ़ावा देने में उनका अहम योगदान माना जा रहा है। स्थानीय युवाओं का कहना है कि आतिश की मेहनत और डेडिकेशन उन्हें निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित करता है। सोशल मीडिया पर भी उनकी फिटनेस वीडियो और फोटो को खूब सराहा जा रहा है।
अनुशासन और समर्पण की मिसाल
आतिश राय साध का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित एक्सरसाइज, सही खानपान और नशे से दूरी ही असली फिटनेस मंत्र है। वे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं और जीवन की चुनौतियों के लिए भी शारीरिक रूप से फिट रहने की सलाह देते हैं।
फर्रुखाबाद में फिटनेस के क्षेत्र में उनका बढ़ता प्रभाव इस बात का संकेत है कि अब छोटे शहरों के युवा भी स्वास्थ्य और बॉडीबिल्डिंग के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article