36.2 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

समागम की आड़ में रेलवे भूमि पर खुदाई का आरोप, कई जगह किए गए गहरे गड्ढे

Must read

कानपुर। शहर के गोविन्द नगर क्षेत्र स्थित निराला नगर में सरकारी जमीन पर अवैध खुदाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि निरंकारी संत समागम की आड़ में रेलवे की कीमती जमीन पर बिना अनुमति खुदाई कर दी गई।
बताया जा रहा है कि रेलवे ग्राउंड में कई जगह गहरे गड्ढे खोद दिए गए, जिससे जमीन को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रम की तैयारी के नाम पर जेसीबी और अन्य साधनों से जमीन की खुदाई कराई गई, जबकि इसके लिए रेलवे विभाग से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी।
सूत्रों के अनुसार यह जमीन रेलवे की संपत्ति है और इस पर किसी भी प्रकार का निर्माण या खुदाई कार्य करने के लिए संबंधित विभाग की अनुमति आवश्यक होती है। बिना अनुमति खुदाई किए जाने से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो भविष्य में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण और अवैध निर्माण को बढ़ावा मिल सकता है।
फिलहाल मामले को लेकर प्रशासन और रेलवे विभाग की ओर से जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article