फर्रुखाबाद।प्रभु यीशु मसीह जयंती के कार्यक्रमों के दौरान सी एन आई चर्च बढ़पुर एवं रखा चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।
सी एन आई रखा चर्च व सीएन आई चर्च में एक विशेष आराधना की गयी । इस मौके पर सबने मोमबत्तियां जलाकर तथा केरल सांग गाकर इस आराधना को खूबसूरत बनाया. पादरी मनोज कुमार के द्वारा यह संदेश दिया गया कि प्रभु यीशु मसीह जगत में ज्योति बनकर आये ताकि जो लोग अंधेरे में, तकलीफ में अपना जीवन बिता रहे थे उनके जीवन उजियाला आ सके! आराधना के कैम्प फायर करके ये संदेश दिया कि किस प्रकार प्रभु यीशु जगत की ज्योति बनकर आये। इस मौके पर श्रीमती सविता, अंशुल फार्मर जयवंत सुन्नी, स्टेनले हिल्स समेत मसीही समाज के प्रमुख लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here