– 25 फरवरी को अलग-अलग किस्मों के भाव 201 से 751 रुपये प्रति कुंतल तक
फर्रुखाबाद। जनपद की प्रमुख कृषि उपज मंडी सातनपुर मंडी में 25 फरवरी को आलू के दामों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मंडी में विभिन्न गुणवत्ता के आलू की आवक के अनुसार भाव तय किए गए।
मंडी सूत्रों के अनुसार,निबल आलू का भाव 201 से 251 रुपये प्रति कुंतल रहा।गड्डा आलू 251 से 351 रुपये प्रति कुंतल बिका।छट्टा आलू 451 से 551 रुपये प्रति कुंतल रहा।
सुपर छट्टा व हालैंड किस्म का आलू 651 से 751 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंचा।
व्यापारियों का कहना है कि आवक और मांग के संतुलन के आधार पर भाव में बदलाव हो रहा है। किसानों को बेहतर गुणवत्ता के आलू पर अपेक्षाकृत अच्छे दाम मिल रहे हैं, जबकि सामान्य किस्मों के दाम स्थिर बने हुए हैं।
मंडी में सुबह से ही खरीद-बिक्री का सिलसिला जारी रहा और बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे। आने वाले दिनों में आवक बढ़ने पर दामों में और बदलाव संभव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here