– अच्छी क्वालिटी के माल की बढ़ी मांग, हाइलैंड 861 रुपये प्रति कुंतल तक पहुंचा
फर्रुखाबाद। जनपद की प्रमुख कृषि उपज मंडी सातनपुर मंडी में सोमवार को आलू के दामों में मजबूती का रुख देखने को मिला। मंडी में अच्छी गुणवत्ता वाले आलू की मांग बढ़ने से कई किस्मों के भाव ऊपरी स्तर पर पहुंचे। व्यापारियों के अनुसार सीमित आवक और बाहरी मांग के चलते बाजार में तेजी बनी हुई है।
मंडी सूत्रों के मुताबिक आज के प्रमुख भाव इस प्रकार रहे—
गड्ड: 351 से 451 रुपये प्रति कुंतल,छट्टा: 451 से 551 रुपये प्रति कुंतल,सुपर छट्टा (साउथ क्वालिटी): 551 से 621 रुपये प्रति कुंतल,3797 वैरायटी: 601 से 701 रुपये प्रति कुंतल,चिप्सोना: 651 से 751 रुपये प्रति कुंतल,हाइलैंड आलू: 701 से 861 रुपये प्रति कुंतल रहा।
व्यापारियों का कहना है कि चिप्स फैक्ट्रियों और दक्षिण भारत की मांग के कारण चिप्सोना व हाइलैंड किस्म के दाम मजबूत बने हुए हैं। वहीं सामान्य किस्मों में भी स्थिरता के साथ हल्की तेजी दर्ज की गई।
किसानों का मानना है कि यदि इसी प्रकार मांग बनी रही तो आगामी दिनों में भाव में और सुधार संभव है। हालांकि मंडी जानकारों ने किसानों को सलाह दी है कि बिक्री से पहले ताजा भाव की जानकारी अवश्य लें और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि साफ-सुथरे व छंटे हुए माल को ही ऊंचे दाम मिल रहे हैं।
सातनपुर मंडी में आलू के भाव में मजबूती


