₹50 प्रति कुंतल तक सस्ता हुआ आलू, किसानों की चिंता बढ़ी
फर्रुखाबाद। जिले की प्रमुख आलू मंडियों में शामिल सातनपुर मंडी में आलू के भाव में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 4 फरवरी को मंडी में आलू के दामों में औसतन ₹50 प्रति कुंतल तक की कमी देखी गई, जिससे किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है।
मंडी में आई ताजा आवक और कमजोर मांग के चलते आलू के भाव दबाव में नजर आए। व्यापारियों के अनुसार बीते कुछ दिनों की तुलना में खरीदारी सुस्त रही, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा।
आज का ताजा आलू भाव 4 फरवरी को साधारण आलू: ₹301 से ₹421 प्रति कुंतल, छट्टा आलू: ₹451 से ₹501 प्रति कुंतल रहा।
व्यापारियों का कहना है कि बीते सप्ताह जहां इन्हीं किस्मों के भाव 50 रुपये प्रति कुंतल तक अधिक थे, वहीं आज अचानक आई गिरावट ने बाजार का रुख बदल दिया है।
मंडी सूत्रों के अनुसार आलू सस्ता होने के पीछे कई किसानों को अपेक्षित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
भाव गिरने से किसान खासे परेशान नजर आए। किसानों का कहना है कि उत्पादन लागत, भाड़ा और मजदूरी लगातार बढ़ रही है, जबकि मंडी में आलू के दाम गिरते जा रहे हैं। कई किसानों ने आशंका जताई कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा।
मंडी जानकारों का मानना है कि यदि आवक इसी तरह बनी रही और मांग में सुधार नहीं हुआ, तो आलू के भाव में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादी-विवाह के सीजन और बाहर की मांग बढ़ने पर कीमतों में हल्का सुधार आने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here