फर्रुखाबाद। सातन पुर आलू मंडी में आलू मंडी में रविवार बन्दी होने के बावजूद जाने अनजाने करीब 70 मोटर आलू की आमद हो गई। आलू को पिछले दिन वाले दामों पर ही खरीदा गया। 351 रुपए से ₹501 रुपए प्रति कुंतल में आलू की खरीद की गई मंडी बंद होने के कारण पिछले दिन दिन के दामों पर ही खरीदारी हुई।
बताते चलें कि सातनपुर मंडी में लगभग 70 मोटर आलू अनजाने से पहुंच गया, जो पिछले दिवस वाले भाव में बिका। मंडी प्रशासन ने बताया कि अगले रविवार को पूर्ण रूप से बन्दी होगी, आलू की खरीद बन्द रहेगी , फिर भी जानबूझ कर जो किसान माल लायेगा उसकी खरीद न होने पर नुकसान ही होगा जिसकी जिम्मेदारी किसान की होगी।
फिलहाल आलू की मंडी को लेकर किसानों में चिंता व्याप्त है भारी सर्दी के बावजूद किसान खुदाई में लगा हुआ है ताकि अगली फसल के लिए खेतों को तैयार किया जा सके ऐसे में आलू की कीमतों में और भी गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।






