फर्रुखाबाद। आकांक्षा समिति के बैनर तले नारी सशक्तीकरण मिशन के अंतर्गत लोहाई रोड स्थित डॉक्टर सरीन नर्सिंग होम में डॉक्टर रजनी सरीन के निर्देशन में निशुल्क मेडिसिन कैंप का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी की धर्मपत्नी वंदना द्विवेदी ने उपस्थित रहीं। कैंप में आवश्यक दवाएं महिलाओं को वितरित की गईं।
इस दौरान मुख्य अतिथि श्रीमती द्विवेदी ने नारी शक्ति करण के अंतर्गत अस्पताल का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों के हाल-चल दिए तथा साफ सफाई रखने की बात मरीजों से कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य दुनियां की सबसे बड़ी निधि है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। डॉ रजनी शरीन ने दवाओं के सार्थक प्रयोग पर बल देते हुए परहेज का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जरूरतमंदों को दवा प्रशन द्वारा मुफ्त दवा उपलब्ध कराई जाती है।सभी मरीजों का रक्तचाप भी मापा गया।
इस अवसर पर दीपिका त्रिपाठी, रश्मि सिंह ,गुंजा जैन, अनिल कुशवाहा राम जी अग्निहोत्री, रवींद्र भदौरिया समेत संस्था के सदस्य सेवा समाजसेवी मौजूद रहे।
आकांक्षा समिति के मेडिसिन कैंप में दवा वितरण, मिसेज डी ए ने किया निरीक्षण


