जालौन। जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में जिला न्यायालय परिसर के गेट नंबर-2 के बाहर अचानक ट्रांसफार्मर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित कराया गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया, जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह धधकने लगा, जिससे कुछ समय के लिए इलाके में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे से बचाव हो गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
जिला न्यायालय के बाहर ट्रांसफार्मर में भीषण आग, मची अफरा-तफरी


