ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में अरिहंत सोसायटी के पास बनी दुकानों में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और दुकानदारों को जान बचाकर बाहर भागना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग अचानक एक दुकान से उठती दिखाई दी और देखते ही देखते अन्य दुकानों तक फैल गई। दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग को बुझाने के लिए लगातार पानी की बौछार की जा रही है। आसपास की सोसायटियों के लोगों ने भी सहयोग किया और क्षेत्र को खाली कराया गया।
आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बताया जा रहा है।
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और फायर सेफ्टी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो
अरिहंत सोसायटी के पास दुकानों में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख


