थाना प्रभारी कादरी गेट कपिल चौधरी फोर्स के साथ रहे मौजूद
फर्रुखाबाद। आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 के आदेश एवं जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला आबकारी अधिकारी जी. पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई।
विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह, थानाध्यक्ष कादरी गेट कपिल चौधरी मय पुलिस बल एवं आबकारी स्टाफ की संयुक्त टीम द्वारा संदिग्ध ग्राम लकूला में दबिश दी गई।
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके पर लगभग 300 किलोग्राम लहन (कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री) बरामद कर उसे नष्ट कराया। इसके अतिरिक्त 40 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई। इस संबंध में एक अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। संबंधित क्षेत्रों में नियमित रूप से दबिश दी जाएगी तथा अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं जनहित में प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।
विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 300 किलो लहन नष्ट, 40 लीटर अवैध शराब बरामद


