17 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

भूमि विवाद में युवक की पिटाई, सभासद समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

Must read

हरदोई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महतवाना में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सभासद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महतवाना निवासी अनुज जायसवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी करीब एक हजार वर्गफीट भूमि को लेकर मोहल्ला बड़ा कुआं निवासी मन्नान अहमद, सभासद आफताब और भोलू से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार को तीनों आरोपी उसके घर पहुंचे और बातचीत के बहाने उसे स्टेशन रोड पर बुला लिया।

अनुज के अनुसार, बातचीत के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article