शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम जमुका में सोमवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के रहने वाले 19 वर्षीय गोपी पुत्र सर्वेश ने एक खाली पड़े मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार गोपी लंबे समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज भी चल रहा था। बताया गया कि वह पहले भी कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, जिससे परिवार के लोग चिंतित रहते थे।घटना की जानकारी मिलते ही थाना रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।


