16 C
Lucknow
Sunday, February 8, 2026

शादी से लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Must read

फर्रुखाबाद: शादी समारोह (wedding) से घर लौट रहे एक युवक की ट्रेन (train) की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जनपद एटा के थाना नया गांव क्षेत्र अंतर्गत खर्सुलिया रामनगर गांव निवासी 24 वर्षीय रजत अपनी पत्नी रिंकी और दो मासूम बच्चों के साथ लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर ट्रेन के माध्यम से कानपुर होते हुए फर्रुखाबाद लौट रहे थे। यात्रा के दौरान जब ट्रेन खुदागंज रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो रजत लघुशंका के लिए ट्रेन से नीचे उतर गए।

इसी दौरान कासगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से रजत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। घटना के बाद पत्नी रिंकी ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, बेटे की मौत की सूचना मिलते ही मृतक की मां गुड्डी बेहोश हो गईं। पूरे परिवार में मातम छा गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया गया है कि मृतक रजत खेती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article