26.7 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Must read

शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलवीर पुत्र राजरूप, निवासी ग्राम याकूबपुर, थाना जलालाबाद, अपने साथी सूर्यांश मिश्रा पुत्र राजवीर मिश्रा के साथ बाइक से ग्राम खंडहर से जलालाबाद की ओर आ रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बलवीर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सूर्यांश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सबसे मार्मिक बात यह है कि मृतक बलवीर अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला था और उसके पीछे 3-4 छोटे-छोटे बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना ने परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे गांव में शोक और संवेदना का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात बाइक चालक की तलाश जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article