27 C
Lucknow
Wednesday, March 11, 2026

नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Must read

भरुआ सुमेरपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पैदल जा रहे एक युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 निवासी भोला सिंह ने बताया कि उनका भतीजा सत्यम सिंह (24) सोमवार की रात करीब आठ बजे घर से निकला था। इसके बाद देर रात करीब 3:30 बजे पुलिस ने परिवार को सड़क दुर्घटना की सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे स्थित रिमझिम फैक्टरी मोड़ के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने सत्यम सिंह को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बताया गया कि सत्यम सिंह के पिता मौदहा की सहकारी समिति में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। सत्यम दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था और अभी अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हादसे की जांच की जा रही है। आरोपी वाहन चालक की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article