अर्चित शर्मा
फिरोजाबाद। एक युवक की रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा है।
थाना रसूलपुर के मौहल्ला एलानी नगर आसफाबाद निवासी 22 वर्षीय अनुज शर्मा होली पर घर आया था। रविवार रात मोती नगर से अपनी बड़ी बहन के घर से छोटी बहन कोमल के घर एलानी नगर आ रहा था। आसफाबाद फाटक के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के जीजा कृष्णा ने बताया कि वह अविवाहित था। मां-बाप की मृत्यु के बाद वह अपनी बहनों के साथ ही रहता था। थाना प्रभारी रसूलपुर प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक की ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।


