20 C
Lucknow
Sunday, February 8, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Must read

अमृतपुर/फर्रुखाबाद: थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी संदीप कुमार सिंह (27) पुत्र राजबीर सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर (hanging himself) जीवन समाप्त (suicide) कर लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार, संदीप कासगंज जनपद के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालूपुर में अपनी रिश्तेदारी में रहता था, जहां उसकी बहन की शादी भी हुई है। मृतक की मां गायत्री देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह 7 फरवरी को अपनी बेटी को लेकर घर लौटी थीं। उसी रात संदीप भी घर आ गया और अपना बैग चारपाई पर रख दिया। आरोप है कि उसी चारपाई से रस्सी काटकर उसने घर के बाहर खड़े नीम के पेड़ में फांसी लगा ली।

सुबह पड़ोसी विकास ने संदीप को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मां गायत्री देवी, बहन शिवानी, पूजा और लकी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। चचेरे भाई प्रदीप ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोनू शाक्य, उपनिरीक्षक कल्लू सिंह, उपनिरीक्षक रवि सोलंकी एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने घटनास्थल से रस्सी, मोबाइल फोन, सिम कार्ड तथा पैंट बरामद की है। पैंट पर लिखे शब्द और जेब से मिले एक फोटो को लेकर परिजनों ने संदेह जताया है। मृतक की मां ने एक महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी मोनू शाक्य ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article