28 C
Lucknow
Sunday, April 12, 2026

घरेलू कलह के चलते युवक ने आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

Must read

 

हमीरपुर जिले में घरेलू विवाद के चलते एक 36 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने समय रहते उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।

यह घटना रविवार शाम करीब 5 बजे राठ तहसील क्षेत्र के मझगवां थाना अंतर्गत खड़ाखर गांव की है। गांव निवासी रमाशंकर (36) पुत्र खलक सिंह का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

विवाद के बाद आहत होकर रमाशंकर ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाने का प्रयास किया। कुछ ही देर बाद परिजनों और पड़ोसियों ने उसे फंदे से लटका हुआ देखा और तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया।

उसे राठ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार यादव ने बताया कि युवक की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।

फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article