मिर्जापुर (शाहजहांपुर): क्षेत्र के ग्राम कीलापुर की अनुसूचित जाति की क्रांति देवी ने गांव के रामकरन व देशराज यादव दो सगे भाइयों पर शराब पीकर घर में घुसकर जातिसूचक गालियां देने और अश्लील हरकतें करने की रिपोर्ट दर्ज करवाकर क्रांति लिख दी।
अनुसूचित जाति की क्रांति देवी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि वह ग्राम कीलापुर (नदी पार गोंडा) की रहने वाली है। बीती 13 फरवरी को उसका पुत्र बाहर गया था। जिससे वह अपने घर में अकेली थी। तभी ग्राम कीलापुर निवासी सरनाम यादव के पुत्र रामकरण और देशराज शराब के नशे में उसके घर में घुस आए और गंदी गंदी जातिसूचक गालियां देने लगे।
आरोप है कि गालियों का विरोध करने पर दोनों भाइयों ने उत्तेजित होते हुए कहा कि इसके लड़के को आने दो,तब तुम दोनों को बांधकर पीटेंगे। इस बीच दोनों दबंग भाइयों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए उसके पहने हुए कपड़े खींचे। दबंग इससे पहले भी उसके खेत पर भी अवैध कब्जा कर चुके हैं।


