33 C
Lucknow
Thursday, April 2, 2026

हनुमान जयंती पर फर्रुखाबाद में भक्ति की लहर, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Must read

फर्रुखाबाद। चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पावन अवसर पर भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरे नगर में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
प्राचीन मंदिरों में तड़के ही भक्तों ने पहुंचकर भगवान हनुमान को चोला अर्पित किया और उनका भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, हवन-यज्ञ और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना का सिलसिला दिनभर चलता रहा। महाआरती के बाद विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
अंगूरी बाग स्थित महाकाल मंदिर में विशेष आयोजन हुआ, जहां महंत अर्चना दीक्षित के सानिध्य में भगवान का अभिषेक, नवीन वस्त्रों से श्रृंगार और छप्पन भोग अर्पित किया गया। वहीं अढ़तियान स्थित बड़े बूढ़े हनुमान मंदिर में भी भव्य दरबार सजाया गया और वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न हुआ।
नगर के विभिन्न धार्मिक स्थलों जैसे गंगा तट स्थित हनुमानगढ़ी, भोलेपुर, रेलवे रोड, खतराना और अन्य मंदिरों में भी भजन-कीर्तन और सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कई स्थानों पर भक्तों ने संगीत मय सुंदरकांड प्रस्तुत कर माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर शहर के सामाजिक एवं धार्मिक लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भंडारों की व्यवस्था संभाली। श्रद्धालुओं का मानना है कि हनुमान जी की भक्ति से जीवन में सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति मिलती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article