13 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

ईरानी नस्ल का क़ीमती घोड़ा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Must read

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में धार्मिक आस्था से जुड़ा ईरानी नस्ल (Iranian breed) का क़ीमती घोड़ा (horse) (ज़ुल्जना) चोरी हो गया। चोरी की यह घटना कर्बला तालकटोरा से सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में रोष है।

बताया गया कि घोड़ा चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोर घोड़े को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने तालकटोरा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घोड़ा धार्मिक जुलूसों और परंपराओं से जुड़ा होने के कारण मामला संवेदनशील माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही चोरी का खुलासा कर घोड़े की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। घटना को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के मार्गों के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article