36.5 C
Lucknow
Saturday, March 14, 2026

हाईवे पर पलटा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक, सड़क पर बिखरे सिलेंडर

Must read

अजमेर: अजमेर के किशनगढ़ (Kishangarh) से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पुराना टोल के पास चिड़िया बावड़ी इलाके में गैस सिलेंडरों (gas cylinders) से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्रक का टायर फटने के बाद चालक ने हिम्मत नहीं हारी, वरना बड़ा धमाका हो सकता था।

मिली जानकारी के अनुसार, गैस सिलेंडरों से भरा यह ट्रक बरना गांव से लोडिंग के बाद किशनगढ़ स्थित गैस एजेंसी की तरफ जा रहा था। तभी पुराना टोल के पास चिड़िया बावड़ी के समीप अचानक तेज धमाके के साथ गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने से ट्रक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे जाकर पलट गई।

हादसा इतना जोरदार था कि ट्रक में लदे करीब 145 गैस सिलेंडर सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालक सहम गए कि कहीं कोई बड़ा धमाका न हो जाए। वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात ये रही कि किसी भी सिलेंडर से गैस का रिसाव नहीं हुआ और कोई जनहानि भी नहीं हुई।

सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ASI खेमाराम ने बताया कि जैसे ही कंट्रोल रूम से खबर मिली, पुलिस टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया गया। सिलेंडरों को सुरक्षित साइड में हटवाया गया। हाईवे पर लगे जाम को कुछ ही देर में खुलवा दिया गया।

दरअसल, हाईवे पर ऐसी लापरवाही या तकनीकी खामी से बड़ा खतरा हो सकता था। गनीमत रही कि मदनगंज थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाई, जिससे यातायात सुचारू हो सका। फिलहाल, पुलिस ने स्थिति का जायजा ले लिया है और सड़क को पूरी तरह से आवागमन के लिए सुरक्षित कर दिया है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article