25 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

अन्नप्राशन कर लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लट्ठे से टकराया, ट्रॉली पलटी; कई घायल

Must read

 

 

 

 

 

 

 

मोहम्मदाबाद: मोहम्मदाबाद क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब दर्शन कर वापस लौट रहा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े लट्ठे से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रॉली पलट गई, जिससे उसमें सवार कई लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम लुकटपुर निवासी रूपलाल के नाती अमन पुत्र मानसिंह के अन्नप्राशन संस्कार के लिए परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली से नीम करौरी धाम बाबा लक्ष्मण दास वापस आते मंगलबार शाम करीब 5:30 बजे वापस लौटते समय ग्राम लखरुआ के पास सड़क पर अचानक एक बकरी आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और लट्ठे से टकरा गया। हादसे में ट्रॉली पलट गई।

बताया गया है कि ट्रॉली में बच्चों सहित करीब 30-35 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में बिट्टो देवी (35) पत्नी वीरेंद्र कश्यप, कुंती देवी (32) पत्नी रजन लाल, कोकिला देवी (25) पत्नी राजपाल, राधेश्याम (21) पुत्र रूपलाल, सभी निवासी उपरोक्त, के अलावा मोहम्मदाबाद के ग्राम राठौरा निवासी अजयपाल की पत्नी दुर्गा (25) व उनकी पुत्री कृषि (5) घायल हो गईं।

घायल बच्ची कृषि की हालत गंभीर होने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. सन्नी मिश्रा ने उसे जिला अस्पताल राम मनोहर लोहिया के लिए रेफर कर दिया।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article