25 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

Must read

बाजार से खरीदारी कर लौट रही थी पूजा सक्सेना, परिवार में मचा कोहराम

कमालगंज: थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे (painful road accidents) में ट्रक (truck) की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार जनपद कन्नौज के कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र अंतर्गत अमरोली गांव निवासी सुरजीत सक्सेना अपनी 44 वर्षीय पत्नी पूजा सक्सेना के साथ सायं समय खुदागंज बाजार में खरीदारी करने गए थे। खरीदारी के बाद जब पूजा सक्सेना बाजार की सड़क पार कर रही थीं, तभी कमालगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पूजा सक्सेना सड़क पर गिर पड़ीं और ट्रक का पहिया उनके शरीर के ऊपर से गुजर गया। इस भयावह हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बाजार में मौजूद लोग सहम गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही खुदागंज पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका पूजा सक्सेना की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फरार ट्रक चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article