24 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

2.60 लाख रुपये की ठगी करने वाले पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Must read

फिरोजाबाद। पांच बीघा खेत बेचने का झांसा देकर युवक से 2.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने खेत न बेचने पर बयाना की रकम वापस मांगी तो आरोपी पिता-पुत्र ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना रसूलपुर के मौहल्ला लालपुर निवासी चंद्रदीप यादव ने तहरीर दी है कि उसने 2024 में पांच बीघा खेत की डील टीटू और उनके बेटे कृष्णा निवासीगण अनवारा, थाना टूंडला से की थी। 20 लाख रुपये सौदा तय हुआ था। पीड़ित ने विभिन्न तिथियों में कृष्णा के खाते में 2.60 लाख रुपये नकद और यूपीआइ के माध्यम से स्थानांतरित कर दिए। शेष रकम की व्यवस्था कर पीड़ित ने रजिस्ट्री के लिए कहा तो आरोपितों ने मना कर दिया। गाली गलौज और धमकी देते हुए मारपीट की। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article