लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र में आयोजित समाधान दिवस में एक अनोखा मामला सामने आया, जब एक पीड़ित खाली गैस सिलेंडर लेकर थाने पहुंच गया। अकराडिया कला गांव के मंदिर के पुजारी सतीश कुमार ने थाना प्रभारी से गैस सिलेंडर दिलाने की गुहार लगाई।
पीड़ित का कहना था कि वह पिछले छह दिनों से गैस के लिए लाइन लगा रहे थे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था। मजबूर होकर वह अपनी समस्या लेकर सीधे समाधान दिवस में पहुंच गए और खाली सिलेंडर दिखाकर अधिकारियों से मदद मांगी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए इटौंजा थाना प्रभारी ने तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर पीड़ित को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया। पुलिस की इस तत्परता से पुजारी सतीश कुमार को राहत मिली।
इस घटना ने जहां प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, वहीं पुलिस की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।
समाधान दिवस में खाली सिलेंडर लेकर पहुंचा पुजारी, पुलिस ने दिलाई गैस


