18.3 C
Lucknow
Sunday, March 1, 2026

Lucknow: एसएन अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से गई गर्भवती महिला की जान, परिजनों ने काटा हंगामा

Must read

लखनऊ: यूपी की राजधानी Lucknow के मड़ियांव इलाके के आईआईएम रोड स्थित SN hospital में डॉक्टरों (doctor) की कथित लापरवाही के कारण एक गर्भवती महिला मरीज की जान चली गई। डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराए जाने के लिए तहरीर दी है। अस्पताल प्रशासन का कहना है गर्भवती को झटके आ रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना जब हुई, सीतापुर जिले के सिधौली से एक महिला मरीज जन्नतुन निशा दिमाग के इलाज के लिए अस्पताल आई थी। महिला छह माह की गर्भवती थी और उसे दिमाग का इलाज कराने के लिए बीते 10 सितंबर को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने दिमाग का इलाज करने के बजाय, 6 महीने की गर्भवती महिला का सिजेरियन ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद महिला को वेंटिलेटर की आवश्यकता पड़ी।

परिजनों का कहना है कि डॉक्टर के पास वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं था, जिसके चलते नवजात बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने अपनी व्यवस्था से वेंटिलेटर का इंतजाम किया, लेकिन आरोप है कि डॉक्टरों ने उसे भी लगाने से मना कर दिया। महिला की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद, मौके पर मड़ियांव पुलिस बल और मृतक महिला के परिजन मौजूद हैं। परिवार वालों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल संचालक युसूफ अली का कहना है इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article