समय रहते बची जान, गंभीर हालत में रेफर
फर्रुखाबाद/शमशाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद में मंगलवार को गृह कलह से परेशान 40 वर्षीय अधेड़ ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान (suicide) देने का प्रयास किया। परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई, लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, नब्बू पुत्र हरदयाल ने घरेलू विवाद से तंग आकर फांसी का फंदा लगाया। उस समय परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कार्यों में व्यस्त थे। अचानक हलचल सुनकर परिजन दौड़े और नब्बू को फंदे पर तड़पते देखा।
परिजनों ने तुरंत उन्हें नीचे उतारा और सीएचसी शमशाबाद ले गए। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस को औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।


