35 C
Lucknow
Saturday, April 11, 2026

BHU आयुर्वेद संकाय में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Must read

वाराणसी: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के आयुर्वेद संकाय (Ayurveda Faculty) परिसर में शनिवार को एक अस्थायी गोदाम में आग लग गई। यह घटना रचना शारीर विभाग के पीछे स्थित निर्माणाधीन क्षेत्र में हुई, जहां निर्माण सामग्री और उपकरण रखे गए थे। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ने तेजी से पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

वहीं स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीएचयू प्रशासन ने चार वाटर टैंकर भी मंगाए। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article