मुंबई: मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव ईस्ट (Goregaon East) इलाके में एक 24-मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे 72 साल की एक महिला की मौत हो गई। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी। अधिकारी ने बताया कि ज़िला अदालत के पास कृष्णा वाटिका मार्ग पर गोकुलधाम कॉलोनी में स्थित ‘लक्ष्य चांदी बिल्डिंग’ में शाम करीब 7.20 बजे आग लगने की सूचना मिली।
मुंबई में रविवार देर रात एक इमारत में आग लग गई, जिससे 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई. हालांकि आग कैसे लगी, अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि ज़िला अदालत के पास कृष्णा वाटिका मार्ग पर गोकुलधाम कॉलोनी में स्थित ‘लक्ष्य चांदी बिल्डिंग’ में शाम करीब 7.20 बजे आग लगने की सूचना मिली।
नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग रात 11.20 बजे बुझा दी गई और घटनास्थल पर ‘कूलिंग ऑपरेशन’ (आग बुझाने के बाद जगह को ठंडा करने का काम) जारी था। फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एक नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग रिहायशी टावर की छठी मंज़िल तक ही सीमित थी। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कम से कम आठ दमकल गाड़ियां भेजी गईं।
दमकलकर्मियों ने इंदु तारकेश्वर सिंह नाम की एक बुज़ुर्ग महिला को बचाया और उन्हें तुरंत गोरेगांव के ‘लाइफ़लाइन अस्पताल’ पहुंचाया। हालांकि अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि उनकी मौत चोटों की वजह से हुई या धुएं में सांस लेने की वजह से आग बुझाने और बचाव कार्यों में मदद के लिए पुलिस, बिजली विभाग के कर्मचारी, 108 एंबुलेंस और बृहन्मुंबई नगर निगम के स्थानीय वार्ड कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।
दमकलकर्मियों ने इंदु तारकेश्वर सिंह नाम की एक बुज़ुर्ग महिला को बचाया और उन्हें तुरंत गोरेगांव के ‘लाइफ़लाइन अस्पताल’ पहुंचाया। हालांकि अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


