33 C
Lucknow
Wednesday, March 4, 2026

12 जनवरी को रामनगरिया पांचाल घाट पर विशाल किसान महापंचायत

Must read

– ठाकुर भानू प्रताप सिंह का आगमन तय, प्रशासनिक अनुमति को लेकर खींचतान

फर्रुखाबाद: मेला रामनगरिया (Fair Ramnagariya) स्थित पांचाल घाट पर 12 जनवरी को प्रस्तावित विशाल किसान महापंचायत (massive farmers mahapanchayat) को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह के आगमन के साथ यह कार्यक्रम जनपद ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों के किसान नेताओं और दिग्गजों की बड़ी जुटान का केंद्र बनने जा रहा है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह राजू की उपस्थिति भी तय बताई जा रही है। संगठन के अनुसार, प्रदेश और जनपद स्तर के अनेक किसान नेता महापंचायत में शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष ठाकुर जगपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि संगठन चाहता है कि प्रभारी मंत्री भी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

इधर, आयोजन स्थल को लेकर प्रशासन और संगठन के बीच असमंजस की स्थिति सामने आई है। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने सांस्कृतिक पांडाल में महापंचायत आयोजित करने की अनुमति हेतु जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को पत्र दिया है।

हालांकि, संगठन का दावा है कि जिलाधिकारी इस स्थान पर विशाल पांडाल लगाने की अनुमति देने के पक्ष में नहीं हैं। इस विषय को लेकर जिला प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से शिकायत किए जाने की बात भी सामने आई है। इस पूरे मामले पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानू प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और किसानों व नवजवानों के कार्यक्रमों को लेकर टकराव की स्थिति उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से गंभीरता से विचार करने का आग्रह करते हुए स्पष्ट किया कि महापंचायत 12 जनवरी को ही होगी और संगठन पूरी तैयारी के साथ आ रहा है।

वहीं, राष्ट्रीय प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह राजू ने बताया कि प्रशासन से संवाद के साथ-साथ प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को भी स्थिति से अवगत कराया जाएगा। फिलहाल, जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। संगठन का कहना है कि यदि महापंचायत को रोकने का प्रयास हुआ, तो प्रदेश भर में इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि किसान यूनियन (भानू) की कार्यशैली सर्वविदित है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article