25.2 C
Lucknow
Monday, February 23, 2026

एक व्यक्ति का मिला शव, परिवार ने 2003 की मतदाता सूची में नाम न होने से तनाव का लगाया आरोप

Must read

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी (Siliguri) के पास मंगलवार को एक 57 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। परिवार का आरोप है कि वह SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की सुनवाई को लेकर तनाव में था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शव फुलबारी क्षेत्र में एक सुनसान पुलिस क्वार्टर से बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद खादिम के रूप में हुई है, जो चुनाभट्टी क्षेत्र का निवासी था।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, खादिम ने हाल ही में राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सुनवाई में भाग लिया था, क्योंकि 2003 की मतदाता सूची में उसका नाम नहीं था। परिवार का आरोप है कि सुनवाई के बाद से वह काफी मानसिक तनाव में था।

सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब ने इलाके का दौरा किया, परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया। अधिकारी ने बताया कि उनकी मृत्यु के कारणों की जांच चल रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article