32 C
Lucknow
Saturday, March 28, 2026

राजघाट में महायज्ञ के दौरान भीषण आग, बड़ा हादसा टला

Must read

अयोध्या। राजघाट क्षेत्र में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह आग बाटी वाले बाबा आश्रम के पास उस समय लगी, जब महायज्ञ का समापन हो चुका था और श्रद्धालु वहां मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, महायज्ञ का आयोजन दयाशंकर सिंह की अध्यक्षता में किया जा रहा था। कार्यक्रम के समापन के कुछ ही देर बाद अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते आसपास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन भी तत्काल सक्रिय हो गया। मौके पर दयाशंकर सिंह के साथ जिलाधिकारी और एसएसपी भी पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराए और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या यज्ञ स्थल पर उपयोग की गई सामग्री को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी।

प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article