12 C
Lucknow
Sunday, February 8, 2026

कानून व्यवस्था के तहत बड़ा प्रशासनिक कदम, क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान लाइन हाजिर

Must read

फर्रुखाबाद: जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (superintendent of police) श्रीमती आरती सिंह ने एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए कोतवाली कायमगंज में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर (Crime Inspector) मोहम्मद कामिल खान को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक द्वारा लाइन हाजिर किए जाने का आदेश जारी होते ही कोतवाली कायमगंज के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान को पुलिस लाइन के लिए रवाना कर दिया।

मालूम हो कि इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान बीते लगभग 6 माह से कोतवाली कायमगंज में क्राइम इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। इससे पहले प्रभारी निरीक्षक का तबादला हो जाने के बाद वह करीब एक माह तक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के चार्ज पर भी रहे थे।

उनकी पहली तैनाती थाना राजेपुर में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर हुई थी। थाना राजेपुर में थानाध्यक्ष दिवाकर सरोज के तबादले के बाद वह वहां भी लगभग एक माह तक थानाध्यक्ष पद का दायित्व संभालते रहे। इसके उपरांत उनकी तैनाती कोतवाली फतेहगढ़ में अपराध निरीक्षक के रूप में की गई थी। अपने कार्यकाल के दौरान इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल खान गरीब, असहाय एवं वृद्ध लोगों की मदद करने को लेकर काफी चर्चित रहे। सामाजिक स्तर पर उनकी इस छवि की चर्चा आमजन के बीच भी होती रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article