13 C
Lucknow
Monday, February 9, 2026

बड़ा हादसा टला, पंक्चर होने से कार नाले में गिरी, चारों सुरक्षित

Must read

कानपुर
दिबियापुर के गेलगांव से सिकंदरा जा रहे एक परिवार के साथ रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, लेकिन गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। गांव समाधान पुरवा के पास कार का टायर पंक्चर हो गया, जिससे तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क से फिसलते हुए गहरे नाले में जा गिरी।

कार सवार राहुल कटियार अपनी पत्नी और पांच व डेढ़ साल के दो बच्चों के साथ सफर कर रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत दौड़े और नाले में गिरी कार से दंपती समेत दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। हालांकि हादसे के बाद कुछ देर तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए सड़क किनारे रेलिंग लगाए जाने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article