29 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

बरतल गांव में ईद के अवसर पर बिना अनुमति बज रहा था लाउडस्पीकर, थाना प्रभारी ने करवाया बंद

Must read

नवाबगंज नगर के बरतल गांव में ईद के अवसर पर बिना अनुमति के एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान तेज आवाज में लाउडस्पीकर भी बज रहे थे। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

थाना प्रभारी ने आयोजकों से कार्यक्रम की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद, निरीक्षक राजीव कुमार ने तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर को बंद करवाया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम बिना किसी पूर्व अनुमति के आयोजित किया जा रहा था और तेज आवाज में ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा था। इसलिए इसे बंद करा दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article