15 C
Lucknow
Friday, February 13, 2026

निर्माणधीन मकान बना काल, भरभराकर गिरा लिंटर, मलबे में दबने से एक बच्चे की मौत, 11 लोग घायल

Must read

फिरोजाबाद: यूपी के Firozabad के थाना नारखी क्षेत्र के दौलतपुर गांव में निर्माणधीन मकान (house under construction) का लिंटर गिरने की घटना सामने आई है। मलबे में दबने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई, वहीं 11 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें तीन राजमिस्त्री, पांच लिंटर श्रमिक और गृह स्वामी के परिवार के पांच लोग शामिल हैं। मृतका बच्ची गृह स्वामी की धेवती है। मौके से ठेकेदार भाग गया। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया गया।

पूरा मामला थाना नारखी क्षेत्र के दौलतपुर गांव का है. जहां एक मकान निर्माणधीन था। मकान की दूसरी मंजिल पर लिंटर डालने का काम चल रहा था, इसी दौरान लिंटर अचानकर भर-भराकर गिर गया जिसके मलबे में कई लोग दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकलवाया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में 4 साल के बच्चे की जान गई है, वहीं घायलों में मजदूरों के साथ मकान मालिक का परिवार भी शामिल है।

खबरों के मुताबिक, लिंटर जब भरभराकर गिरा तब उस वक्त राजमिस्त्री महेंद्र निवासी न्यू रामगढ़, प्रवीण निवासी दौलतपुर, गौरव निवासी दौलतपुर के साथ लिंटर का मलबा डाल रहे श्रमिक राजवीर निवासी चनौरा, रामगढ़, चमन प्रकाश निवासी रैपुरा, किशनमोहन निवासी चनौरा, श्यामसुंदर निवासी चनौरा, मोनू निवासी ककरऊ कोठी के साथ गृह स्वामी अशोक यादव थे। लिंटर गिरते ही यह सभी उसके मलबे के साथ नीचे आ गिरे और मलबे में दब गए।

इसके अलावा नीचे टीनशेड में अशोक की पत्नी मुन्नी देवी, विवाहित बेटी शीलू, बेटा शीलेंद्र, नाती अनिकेत और धेवती सृष्टि (4) थी। हादसे में सृष्टि की मौके पर ही मौत हो गई। मलबा इन सभी के ऊपर गिरा, जिससे यह लोग भी घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस, एंबुलेंस सहित पहुंची और घायलों को मलबे से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। सभी को मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में भेजा गया। यहां डॉक्टरों ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article